मारपीट के पीड़ित को नहीं मिला न्याय

Published at :03 Jan 2014 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट के पीड़ित को नहीं मिला न्याय

गोड्डा : पोड़ैयाहाट के बसंतपुर गांव के मारपीट के आरोपित पंचानंद मंडल व रामदुलारी देवी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. वहीं पीड़ित ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग एसपी अजय लिंडा से की है. पीड़ित ने कहा कि अक्तूबर 2013 में जमीन विवाद को लेकर आरोपित पंचानंद ने श्याम मंडल व मीना […]

विज्ञापन

गोड्डा : पोड़ैयाहाट के बसंतपुर गांव के मारपीट के आरोपित पंचानंद मंडल व रामदुलारी देवी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. वहीं पीड़ित ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग एसपी अजय लिंडा से की है.

पीड़ित ने कहा कि अक्तूबर 2013 में जमीन विवाद को लेकर आरोपित पंचानंद ने श्याम मंडल व मीना देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. तीन माह बीतने के बाद भी पुलिस ने हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी, बल्कि पीड़ित पक्ष पर हमलावरों द्वारा केस उठाने का दबाव बनाया गया.इनलोगों ने कहा कि आरोपित खुलेआम घुम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं. इनलोगों ने एससी से सुरक्षा की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola