शराब पीकर बहनोई ने की मारपीट, घायल

Published at :06 Apr 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
शराब पीकर बहनोई ने की मारपीट, घायल

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरौनी हाट के पास शराब पीकर व मुर्गा खा कर साला बहनोई आपस में ही उलझ गये. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर साला रमेश साह व बहनोई प्रदीप गोस्वामी ने जम कर मुर्गा खाया व शराब पीया. इसके बाद दोनों आपस में ही भिड़ गये. मारपीट […]

विज्ञापन

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरौनी हाट के पास शराब पीकर व मुर्गा खा कर साला बहनोई आपस में ही उलझ गये. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर साला रमेश साह व बहनोई प्रदीप गोस्वामी ने जम कर मुर्गा खाया व शराब पीया. इसके बाद दोनों आपस में ही भिड़ गये. मारपीट की घटना में बहनोई प्रदीप गोस्वामी 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया गया कि सरौनी हाट से झंझट व मारपीट करते करते दोनों रानीडीह गांव के पास पहुंच गये.

ग्रामीणों द्वारा दोनों के झगड़े को शांत कराने का प्रयास कर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस रानीडीह गांव पहुंचती तब तक रमेश साह अन्य तीन लोगों के साथ मारपीट कर फरार हो गया. मुफस्सिल थाना के एएसआइ कृष्णा द्वारा घायल को सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola