ऑटो पलटने से तीन घायल, एक रेफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2016 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

रविवार की शाम लाठीबाड़ी गांव के पास हुई घटना ऑटो का संतुलन खोने से हुआ हादसा बढ़हरा गांव के एक ही परिवार के हैं सभी जख्मी बुढ़ीकुरा से लड़का देखकर लौट रहे थे घर गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के लाठीबाड़ी के पास ऑटो के पलट जाने से तीन लोग घायल हो गये हैं. प्राप्त जानकारी […]
विज्ञापन
रविवार की शाम लाठीबाड़ी गांव के पास हुई घटना
ऑटो का संतुलन खोने से हुआ हादसा
बढ़हरा गांव के एक ही परिवार के हैं सभी जख्मी
बुढ़ीकुरा से लड़का देखकर लौट रहे थे घर
गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के लाठीबाड़ी के पास ऑटो के पलट जाने से तीन लोग घायल हो गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब छह बजे बुढ़ीकुरा गांव से ऑटो पर एक ही परिवार के कई सदस्य बढ़हरा गांव जा रहे थे. इस क्रम में ऑटो लाठीबाड़ी के पास चालक के नियंत्रण खो देने के कारण पटल गयी. ऑटो में सवार शहदेव मिर्धा (55 वर्ष), बुधन मिर्धा (32 वर्ष) रूबी देवी (35 वर्ष) घायल हो गयी.
घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में देर शाम भरती कराया गया. ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा बुधन मिर्धा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रविवार की देर शाम ही भागलपुर रेफर कर दिया गया है. घायल के परिजनों ने बताया कि बढ़हरा गांव से बुढ़ीकुरा गांव परिवार के सदस्य शादी समारोह के तहत लड़का देखने गये थे. वापस लौट रहे थे तो सड़क हादसा का शिकार हो गये. फिलहाल घायलों की स्थिति ठीक बतायी जा रही है. अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




