विकास योजनाओं को तेजी से निबटायें

Published at :05 Apr 2016 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
विकास योजनाओं को तेजी से निबटायें

महगामा/हनवारा : गोड्डा डीसी अरविंद कुमार सोमवार को दोपहर महगामा पहुंचे. महगामा पहुंचकर डीसी श्री कुमार ने नये अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान डीडीसी रंजन चौधरी भी थे. वहीं महगामा में एसडीओ संजय कुमार व बीडीओ उदय कुमार मौजूद दिखे. कार्यालय का निरीक्षण के बाद डीसी श्री कुमार ने प्रखंड में तेजी से […]

विज्ञापन

महगामा/हनवारा : गोड्डा डीसी अरविंद कुमार सोमवार को दोपहर महगामा पहुंचे. महगामा पहुंचकर डीसी श्री कुमार ने नये अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान डीडीसी रंजन चौधरी भी थे. वहीं महगामा में एसडीओ संजय कुमार व बीडीओ उदय कुमार मौजूद दिखे. कार्यालय का निरीक्षण के बाद डीसी श्री कुमार ने प्रखंड में तेजी से योजनाओं को क्रियान्वित किये जाने पर बल दिया. कहा कि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें. योजनाओं का लाभ लोगों को जल्द ही मिलना चाहिए.

गरमी को देखते हुये पेेयजल की शिकायतों को दूर करने सहित अन्य बातों पर बल दिया. साथ ही पंचायत स्तर पर डोभा आदि निर्माण कराने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा योजना बनाओ अभियान में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola