पुलिस इस मामले की जांच कर रही है पूरा मामला सामने आयेगा

Published at :04 Apr 2016 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है पूरा मामला सामने आयेगा

गोड्डा : पथरगामा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक पीड़ित छात्रा के बयान पर रविवार को वर्डन व शिक्षिका द्वारा सेक्स रैकेट चलाये जाने के सनसनीखेज खुलासा के बाद नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया. छात्रा के आवेदन पर कांड में वार्डन कल्याणी त्रिवेदी, पूर्व वार्डेन सह शिक्षिका बिजली कुमार व एक अज्ञात […]

विज्ञापन

गोड्डा : पथरगामा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक पीड़ित छात्रा के बयान पर रविवार को वर्डन व शिक्षिका द्वारा सेक्स रैकेट चलाये जाने के सनसनीखेज खुलासा के बाद नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया. छात्रा के आवेदन पर कांड में वार्डन कल्याणी त्रिवेदी, पूर्व वार्डेन सह शिक्षिका बिजली कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 376, 313, 201, 506, 120 बी, 34 व 4/6 पास्को एक्ट लगाया गया है.

देर रात हुई गिरफ्तारी : इससे पहले शनिवार की देर रात करीब एक बजे कांड के आइओ सह महिला थाना प्रभारी मोनालिसा केरकेट्टा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पथरगामा पहुंच कर वार्डन कल्याणी त्रिवेदी व आरोपित शिक्षिका बिजली कुमारी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को गिरफ्तार कर गोड्डा नगर थाना लाया गया. नगर थाने में वार्डन व शिक्षिका से पुलिस ने पूछताछ की. इसके बाद पुलिस ने शिक्षिका व वार्डन की मेडिकल जांच करवायी. जांच के बाद शाम के करीब छह बजे अदालत लाया गया. इसके बाद यहां से जेल भेज दिया गया.

गिरफ्तारी का छात्राओं की एक गुट ने किया विरोध : वार्डन व शिक्षिका को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम का कस्तूरबा की कुछ छात्राओं ने विराेध किया. उन दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर ले जाने पहुंची पुलिस को छात्राओं ने रोका. बाद में पुलिस की दबिश के बाद छात्राएं अपने कमरे में चली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola