पुलिस इस मामले की जांच कर रही है पूरा मामला सामने आयेगा: निदेशक

गोड्डा : केजीएवी पथरगामा प्रकरण की जांच करने के लिए राज्य परियोजना निदेशक राजेश्वरी बी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गोड्डा पहुंची. टीम में ममता कुमारी, रीता तिर्की, स्वपनिल कुजूर व अरुणा कुमारी शामिल है. टीम के सदस्यों ने किसान भवन में रात करीब साढ़े आठ बजे आरडीडीइ व विभाग के पदाधिकारी के साथ […]
गोड्डा : केजीएवी पथरगामा प्रकरण की जांच करने के लिए राज्य परियोजना निदेशक राजेश्वरी बी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गोड्डा पहुंची. टीम में ममता कुमारी, रीता तिर्की, स्वपनिल कुजूर व अरुणा कुमारी शामिल है. टीम के सदस्यों ने किसान भवन में रात करीब साढ़े आठ बजे आरडीडीइ व विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक के बाद निदेशक राजेश्वरी बी ने पत्रकारों से कहा कि पीड़ित छात्रा दबाव में आकर आरोप लगाया है.
छात्राओं से पूछताछ के बाद यह बात सामने आयी है कि शिक्षिका इस मामले में दोषी नहीं है. ऐसे किसी तरह की घटना क्रम जिसमें छात्राओं को बाहर ले जाने की बात है शामिल नहीं है. छात्रा की प्रेग्नेंसी के मामले में कहा कि वो ज्यादातर विद्यालय से अनुपस्थित रहती थी. इस दौरान उसके प्रेग्नेंसी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




