डुमरिया गांव के जंगल में कदम के पेड़ से लटका मिला शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

फंदे से लटक कर युवक ने मौत को गले लगाया सुबह में लोगों ने युवक का शव देख पुलिस को दी सूचना पुलिस ने पेड़ से शव उतार भेजा पोस्टमार्टम कराने प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला होने की पुलिस जाहिर कर रही आशंका बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के जंगल में 20 वर्षीय […]
विज्ञापन
फंदे से लटक कर युवक ने मौत को गले लगाया
सुबह में लोगों ने युवक का शव देख पुलिस को दी सूचना
पुलिस ने पेड़ से शव उतार भेजा पोस्टमार्टम कराने
प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला होने की पुलिस जाहिर कर रही आशंका
बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के जंगल में 20 वर्षीय युवक विनोद चौड़े ने फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है. युवक धबड़े चौड़े का पुत्र बताया जा रहा है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह से ही घर से गायब युवक का शव शनिवार की सुबह कदम के पेड़ में लटकता हुआ मिला है.
पेड़ से शव लटकने की सूचना पर ग्रामीणों की सूचना पर एएसआइ सच्चिदानंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने मामले को प्रेम प्रसंग जुड़े होने की भी आशंका जाहिर की है. पुलिस छानबीन कर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




