कटाक्ष. प्रदीप यादव ने प्रेस वार्ता कर कहा, सीएम तय करें बिजली देंगे बंग्लादेश को या झारखंड को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

उपचुनाव को लेकर रघुवर दास बराबर आ रहे हैं गोड्डा, स्नेह केवल चुनाव तक सरकार के भ्रष्ट कारनामें की पोल खोलने के कारण हो रहा जेवीएम का विरोध प्रदीप यादव ने किया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार मांफी मांगे रघुवर दास, अडाणी को पुराने दर दिलाये जमीन, सरकार संलिप्त नहीं है तो सीबीआइ से कराये […]
विज्ञापन
उपचुनाव को लेकर रघुवर दास बराबर आ रहे हैं गोड्डा, स्नेह केवल चुनाव तक
सरकार के भ्रष्ट कारनामें की पोल खोलने के कारण हो रहा जेवीएम का विरोध
प्रदीप यादव ने किया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार
मांफी मांगे रघुवर दास, अडाणी को पुराने दर दिलाये जमीन, सरकार संलिप्त नहीं है तो सीबीआइ से कराये जांच
कहा सात ,आठ, व नौ को जेवीएम सुप्रीमो बाबुलाल मरांडी रहेंगे जितपुर व गोड्डा की सभा में
गोड्डा : गोड्डा में अपने आवास पर विधायक व झाविमो नेता प्रदीप यादव ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास का गोड्डा से स्नेह केवल उपचुनाव को लेकर है. बराबर आने का मतलब केवल चुनाव के लिए जनता को ललायित करना है. रघुवर दास भ्रष्टाचार की खिलाफत करने वाले बाबुलाल मरांडी व प्रदीप यादव के खिलाफ इसलिए बयान देते हैं क्योंकि वे हमेशा से सरकार के भ्रष्ट कारनामों का पोल खोलते हैं. खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे के तर्ज पर सरकार काम कर रही है. गोड्डा के लोगों को गुमराह करने का प्रयास सरकार कर रही है.
सरकार के सामने सवाल लाने का मतलब गोड्डा भी जुड़ा है : श्री यादव ने कहा कि सरकार के समक्ष लगातार सवाल लाये जा रहे हैं. जिसमें गोड्डा भी शामिल है. चाहे नियोजन की बात हो या फिर अनुसूचति जाति जनजाति के लिये अन्य कई राज्यों की तरह 50 से बढ़ाकर 74 प्रतिशत आरक्षण की. इन सभी मांग पर सरकार इनकार कर गयी. वहीं गोड्डा के किसानों की जमीन को लेकर सरकार व अडाणी के बीच समझौते के तहत 7550 करोड़ का लाभ देने, जिंदल कंपनी द्वारा निपनियां गांव के रैयतों के साथ एएमयू बहाल रखने, बालू उठाव कर राज्य के किसानों के जमीन को बंजर बनाने का मामला, गोड्डा के दो आइटीआइ के चालू करने तथा बनकर तैयार 55 ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के अब तक चालू नहीं किये जाने, ऐसी सभी मामले जनता के लिये उठाने का काम किया है.
कार्यकर्ताओं के साथ अडाणी व सरकार का किया विरोध
प्रदीप यादव के आवास पर दिन भर चले बैठक में बड़ी संख्या में सुंदरपहाड़ी के ग्रामीणों के साथ पंचायत प्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस दौरान रैयतों ने श्री यादव के साथ जान देंगें मगर जमीन नहीं के नारे लगाये. सुंदरपहाड़ी के मुखिया योफिल सोरेन के साथ धनंजय यादव, सूर्यनारायण हांसदा, नीलमनी मुर्मू, दिलीप कुमार साह, अजय शर्मा, प्रमुख गोड्डा, सुशील मोदी,पंसस डब्लू भगत, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




