प्रोफेसर कॉलोनी में सुनसान घर देख चोरों ने किया हाथ साफ

Published at :31 Mar 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोफेसर कॉलोनी में सुनसान घर देख चोरों ने किया हाथ साफ

चिकित्सक के घर से लाखों का जेवरात उड़ाया गोड्डा : शहर के प्रोफेसर काॅलोनी मुहल्ले में सुनसान घर देखकर अज्ञात चोरों ने चिकित्सक के घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है. चोरी की घटना दंत चिकित्सक डा देवेंद्र गौतम के घर हुई. घर में कोई नहीं था.डाक्टर परिजन के […]

विज्ञापन

चिकित्सक के घर से लाखों का जेवरात उड़ाया

गोड्डा : शहर के प्रोफेसर काॅलोनी मुहल्ले में सुनसान घर देखकर अज्ञात चोरों ने चिकित्सक के घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है. चोरी की घटना दंत चिकित्सक डा देवेंद्र गौतम के घर हुई. घर में कोई नहीं था.डाक्टर परिजन के साथ पैतृक घर सीवान गये हुए थे. इसका लाभ उठाते अज्ञात चोरों ने आसानी से ताला तोड़कर घर मे रखे जेवरात को उड़ा लिया. चिकित्सक के पुत्र सत्यप्रकाश गौतम द्वारा मामले की जानकारी नगर थाना में दी गयी है.
घटना किस दिन की है इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुत्र ने जब फूलों के गमला में पानी डालने के द्वारा चोरी होने की जानकारी मिली. परिजनों ने बताया कि चोरों द्वारा गोदरेज का लॉकर व बक्से में रखा सोना व चांदी के आभूषण गायब हो गये हैं.
नकदी की जानकारी किसी ने नहीं दी है.नगर थाना मेें भी जेवरात चोरी होने की सूचना से पुलिस को अवगत कराया गया है. वहीं जानकारी होने पर नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की पड़ताल की.चोरी की घटना को लेकर मुहल्लेवासी परेशान है.नगर थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो सहित एएसआइ एस के ओझा द्वारा जांच की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola