300 लीटर डीजल के साथ एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

चोरी कर इसीएल से ले जाया जा रहा था डीजल गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार व्यक्ति को भेजा जेल बोआरीजोर : गुप्त सूचना पर ललमटिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के पास 300 लीटर डीजल जब्त किया है. थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह ने बताया कि इसीएल […]
विज्ञापन
चोरी कर इसीएल से ले जाया जा रहा था डीजल
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार व्यक्ति को भेजा जेल
बोआरीजोर : गुप्त सूचना पर ललमटिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के पास 300 लीटर डीजल जब्त किया है. थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह ने बताया कि इसीएल की डीजल को छह जार में भरकर चोरी कर ले जाया जा रहा था. ठेला में ले जा रहे चोरी के डीजल के साथ गणेश साह को रंगे हाथ धर दबोचा गया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. ठेला व डीजल जब्त कर लिया गया है. सूत्रों के अनुसार पहले से ही इसीएल का डीजल चुराने का खेल चल रहा था.
आज गुल रहेगी बिजली
गोड्डा : 33 केवी में मरम्मत को लेकर मंगलवार दिनभर बिजली गुल रहेगी. 33 केवी सप्लाइ लाइन में सुधार किये जाने को लेकर काम सुबह मे ही शुरू किया जायेगा. इस आशय की जानकारी कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद वर्णवाल ने दी. उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली नदारद रहेगी.
प्लेन उड़ाने का सिखाया गुर
गोड्डा के पथरगामा के जनजातीय काॅलेज के मैदान में ऐरोनाटिक्स इंजीनियरिंग के तहत वायुयान बनाने तथा आकाश में उड़ाने के गुर सिखाये जा रहे है. छात्रों को आज पहली बार ऐसे गुर सिखाने के लिये बाहर से आये एक्सपर्ट द्वारा वायुयान के कल पुर्जे की जानकारी के साथ हवा में प्लेन उड़ाने का भी डेमो दिखाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




