गोड्डा. सम्मेलन में सीएम ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा

Published at :28 Mar 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा. सम्मेलन में सीएम ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा

विकास होगा मुद्दा, राज्य से राजद को भगायेंगे गोड्डा उपचुनाव गोड्डा : मजदूर का बेटा मुख्यमंत्री व चाय बेचनेवाला प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हो चुका है. भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां पहले देश, फिर पार्टी और अंत में अपनी बात होती है. मगर अन्य दलों में पहले अपने व पार्टी के बाद […]

विज्ञापन

विकास होगा मुद्दा, राज्य से राजद को भगायेंगे

गोड्डा उपचुनाव
गोड्डा : मजदूर का बेटा मुख्यमंत्री व चाय बेचनेवाला प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हो चुका है. भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां पहले देश, फिर पार्टी और अंत में अपनी बात होती है. मगर अन्य दलों में पहले अपने व पार्टी के बाद देश की बात आती है. गोड्डा उपचुनाव में पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी. राज्य में 2014 में 14 साल के वनवास का अंत हुआ है. देश तथा राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का खात्मा हुआ. ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को स्थानीय गांधी मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही.
30 मिनट के संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोगों की सेवा के लिए हैं. सरकार बनने के बाद काम का बोझ और भी बढ़ा है. अब सभी विभागों के कार्य को देखरेख के लिए कमेटियां बनायीं जायेंगी. कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हो जायें. गोड्डा सहित राज्य से राजद को भगाने का काम करें. विकास के संदेश को हर-घर पहुंचाने का काम करें .
सीएम ने गोड्डा के विकास का मॉडल रखा : सीएम श्री दास ने कहा कि महाराष्ट्र व गुजरात की तर्ज पर राज्य 2019 तक पावर हब के रूप में विकसित होगा. रेलवे के लिए 4200 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है.
अप्रैल माह में 200 करोड़ की तकनीकी स्वीकृति के बाद जून-जुलाई में 250 करोड़ मिलाकर कुल 450 करोड़ पीडब्लूडी सड़क पर खर्च की जायेगी. इसमें महगामा, गोड्डा, ठाकुरगंगटी, बोरियो तथा साहिबगंज व सुंदरपहाड़ी के पथ शामिल है. मुख्यमंत्री ने महगामा तथा हंसडीहा में अगले वित्तीय वर्ष में 300 बेड के अस्पताल खोलने की घोषणा की.
विकास होगा मुद्दा…
कहा कि 2018 में राज्य के सभी घरों में बिजली, 1016 में 400 गांव को सोलर लाइट से जोड़ने, 2021 में राज्य के हर घर में पानी की व्यवस्था होगी. सरकार का मिशन विकास एक मात्र नारा है. दिवंगत विधायक रघुनंदन मंडल की पहल पर शहरी जलापूर्ति योजना के तहत 83 करोड़ की लागत से है 11 हजार घरों को पेयजल मुहैया करायी जायेगी, जो 2017 तक चालू हो जायेगा. 2016 तक जिले में अत्याधुनिक बस पड़ाव का काम पूरा किया जायेगा.
मंच से विधायक प्रदीप यादव पर किया हमला
सीएम श्री दास ने कहा कि जेवीएम में केवल अध्यक्ष तथा महासचिव छोड़कर बाकी सभी विधायक भाजपा में समाहित हो गये. प्रदीप यादव अपने विधानसभा के विकास की बात छोड़कर बाकी की बात करते हैं. मगर पोड़ैयाहाट में सात हजार की आबादी को पेयजल के लिए जलापूर्ति योजना की स्वीकृति की पहल नहीं की.
कार्यकर्ता घर-घर में विकास का कमल पहुंचायें
जल्द ही सभी विभागों में बनेगी कमेटी, कार्यकर्ताओं की बढ़ेगी जिम्मेवारी
एक से सात अप्रैल तक बूथ लिस्ट तैयार करें कार्यकर्ता
निर्धारित दर पर किसानों की स्वेच्छा से ली जायेगी जमीन
पावर प्लांट के लिए नहीं ली जायेगी खेतिहर जमीन
गोड्डा के विकास में रोड़ा अटका रहा है विपक्ष
जीत का डंका बजाये :रवींद्र
बिना उद्योग का नहीं हो सकता विकास
श्री दास ने कहा कि राज्य में पलायन रोकने की पहल सरकार कर रही है. गोड्डा में अडाणी को जमीन दिये जाने के मामले में कहा कि सरकार किसी की पैरवी नहीं कर रही है. किसानों की जमीन जबरन नहीं बल्कि मुख्य सचिव द्वारा ग्रामीण व रैयतों से मिले सुझाव के बाद निर्धारित दर पर की जायेगी. अगर जमीन देना चाहें तो दें, जबरदस्ती नहीं ली जायेगी. यह भी कहा कि पावर प्लांट के लिए खेती योग्य नहीं बल्कि बंजर जमीन ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola