बैठक. राज्य सचिव ने की खाद्य आपूर्ति समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा, कहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

एक अप्रैल से कंप्यूटराइज्ड होगा पीडीएस सिस्टम गोड्डा : खाद्य आपूर्ति विभाग के राज्य सचिव विनय कुमार चौबे शनिवार को विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते कहा कि जल्द ही लाभुकों के नामों को आनलाइन कर दिया जायेगा. वहीं बताया कि विभाग पारदर्शिता बरतने के लिए सभी उपाय कर रहा है.आपूर्ति में बरती जा […]
विज्ञापन
एक अप्रैल से कंप्यूटराइज्ड होगा पीडीएस सिस्टम
गोड्डा : खाद्य आपूर्ति विभाग के राज्य सचिव विनय कुमार चौबे शनिवार को विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते कहा कि जल्द ही लाभुकों के नामों को आनलाइन कर दिया जायेगा. वहीं बताया कि विभाग पारदर्शिता बरतने के लिए सभी उपाय कर रहा है.आपूर्ति में बरती जा रही खामियां दूर होगी. बताया कि पीडीएस के तहत अनाज वितरण गोदाम को भी आनलाइन किया जा रहा है. राज्य के सभी एजीएम को टैबलेट दिया गया है.
अनाज निकलते ही लाभुकों को एसएमएस के जरिये सूचना मिल जायेगी. इससे लाभुको के डीलर द्वारा अनाज उठाव की जानकारी स्वत: मिल जायेगी. एक अप्रैल से सिस्टम कंप्यूटराइज्ड भी होगा. इस क्रम में उन्होंने जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में हाल के दिनों में नये कार्डों की इंट्री को लेकर सवाल पूछा. जिला आपूर्ति पदाधिकारी से प्राप्त आवंटन व आवंटन के विरूद्ध किये गये वितरण को लेकर भी जानकारी ली. फरवरी महीने तक जिले में कुल 94 हजार नये लाभुकों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया था. इसके विरूद्ध कुल 35 हजार नये लाभुकों का नाम सूचीबद्ध किया गया है.
मार्च तक करें पेंशनधारियों की सूची ऑनलाइन : वही बतौर प्रभारी सचिव समाज कल्याण की योजनाओ की समीक्षा भी श्री चौबे ने की है. इस क्रम मे वृद्धावस्था पेंशन आदि वितरण की जानकारी ली. नये पेंशनधारियों की सूची मार्च तक आनलाइन किये जाने का निर्देश दिया. कहा कि जल्द ही सूची आनलाइन करें. मार्च के बाद यह काम बंद हो जाएगा. कहा कि 2.5 लाख जिले मे नये पेंशनधारियों का पेंशन स्वीकृत की गयी है. इसमें 15 हजार पोर्टल भी डाल दिया गया है. 30 से 40 प्रतिशत पेंशनधारियों की सूची में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कन्यादान योजना भी समीक्षा की.
जल्द ही योजनाओं को ससमय पूरा किये जाने पर भी बल दिया.
पोषण सखी योजना की सूची करें प्रकाशित : सभी सीडीपीओ को एक से दो दिनों में पोषण सखी की सूची प्रकाशित किये जाने का भी निर्देश दिया. नहीं तो कार्रवाई भुगतने की चेतावनी दी. ताकी समय रहते खर्च किया जा सके. मौके पर डीसी हर्ष मंगला, जिला आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी एबीइ खालको, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास हेंब्रम सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




