बाबा साहेब व सम्राट अशोक से जुड़ी आठ हजार पुस्तकें करेंगे दान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

प्रशांत मंडल को भेंट किया बाबा साहब से जुड़ी दुर्लभ किताबें व तस्वीरों का संग्रह मानस परिवर्तन में ही बनेगा अंतरराष्ट्रीय लाइब्रेरी पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट स्थित मानस परिवर्तन में शनिवार को बौद्ध भिक्षु भंते पीसावारा ने धर्म पद भेंट कार्यक्रम आयोजित किया. इसका उदघाटन भंते पीसावारा, प्रशांत कुमार, गोड्डा नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह […]
विज्ञापन
प्रशांत मंडल को भेंट किया बाबा साहब से जुड़ी दुर्लभ किताबें व तस्वीरों का संग्रह
मानस परिवर्तन में ही बनेगा अंतरराष्ट्रीय लाइब्रेरी
पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट स्थित मानस परिवर्तन में शनिवार को बौद्ध भिक्षु भंते पीसावारा ने धर्म पद भेंट कार्यक्रम आयोजित किया. इसका उदघाटन भंते पीसावारा, प्रशांत कुमार, गोड्डा नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह तथा राजेश झा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत भंते द्वारा बाबा साहेब के जन्म से लेकर मृत्यु तक की दुर्लभ तस्वीर तथा जुड़ी बांतों की पुस्तक भेंट की. प्रशांत कुमार को पुस्तक भेंट कर कहा कि मानस परिवर्तन में अंतरराष्ट्रीय लाइब्रेरी की आधारशिला रखी जा रही है.
पांच माह में लाइब्रेरी का काम पूरा हो जाने के बाद करीब आठ हजार पुस्तकें दान में देंगे. उन्होंने बताया कि इस तरह की तमाम पुस्तक करीब तीन साल तक कई लोगों की टीम के मेहनत का परिणाम है. आंबेडकर सोसाइटी के सदस्य के साथ स्वयं भंते देश-विदेश की यात्रा के बाद पुस्तकों का यह संग्रह किया है. कहा कि ऐसी पुस्तकों में अशोक की जीवनी के साथ उनके कार्य से लेकर कई रोचक प्रसंग भी शामिल हैं. आठ हजार पुस्तकों में बाबा साहब के साथ सम्राट अशोक के हैं. एेसी पुस्तक केवल झारखंड ही नहीं अन्य राज्य के छात्रों के लिए भी शोध का विषय होगा.
बाबा साहेब के 150 वी जयंती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किया. मगर झारखंड में ही ऐसे कोई बड़े कार्यक्रम नहीं हो रहा है. भंते ने कहा कि संताल परगना बाबा साहब का प्रमुख केंद्र रहा है. बाबा साहब का ही देन दामोदर बांध है. तात्कालीन कानून मंत्री रहते दामोदर बांध की योजना बनायी थी. कहा कि आज बंगाल दामोदर का पानी तथा बिजली ले रहा है. मगर बदले में बाबा साहब की एक मूर्ति तक नहीं लगायी है. यह दुख की बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




