आठ वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2016 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

मिहिजाम : होली के दौरान मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आया है. जिस समय पूरा शहर होली की रंग में डूबा हुआ था. उसी वक्त करीब आधा दर्जन युवक नशे में दिनदहाड़े आठ वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया. यह घटना सीमावर्ती बंगाल के रूपनारायणपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम रांगामटिया की […]
विज्ञापन
मिहिजाम : होली के दौरान मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आया है. जिस समय पूरा शहर होली की रंग में डूबा हुआ था. उसी वक्त करीब आधा दर्जन युवक नशे में दिनदहाड़े आठ वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया. यह घटना सीमावर्ती बंगाल के रूपनारायणपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम रांगामटिया की है. बच्ची को बेहोशी की हालत में आसनसोल स्थित एसडी हॉस्पिटल में भरती कराया गया है.
घटना के बाद महिला संगठन की शिप्रा मुखर्जी के नेतृत्व में थाने के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सड़क जाम कर लोगों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की. जानकारी के मुताबिक रांगामटिया के पास सुनसान जगह पर लड़की अकेली थी. इस दौरान नशे में धुत युवकों ने उसे उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. सभी के चेहरे पर रंग होने की बजह से लड़की उनलोगों को पहचान नहीं सकी. पुलिस का कहना है कि बच्ची के होश में आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




