दुर्घटना. बिजली पोल में हुई शॉट सर्किट से हुई घटना

Published at :23 Mar 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना. बिजली पोल में हुई शॉट सर्किट से हुई घटना

दो घर में लगी आग, नुकसान गोड्डा : मंगलवार को शहर के असनबनी मुहल्ले के नीचे टोला के मदनी नगर में बिजली पोल के शॉट सर्किट होने से उड़ी चिंगारी से दो घर जल कर राख हो गया है. मुहल्ले के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे तेज पछुवा हवा से […]

विज्ञापन

दो घर में लगी आग, नुकसान

गोड्डा : मंगलवार को शहर के असनबनी मुहल्ले के नीचे टोला के मदनी नगर में बिजली पोल के शॉट सर्किट होने से उड़ी चिंगारी से दो घर जल कर राख हो गया है. मुहल्ले के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे तेज पछुवा हवा से मदनी नगर के पास गड़ा हुआ बिजली खंबा में 11 हजार के तार के आपस में घर्षण होने से चिंगारी की चपेट में आने से मो हैदर अली व मो सलीम अंसारी का घर जल कर राख हो गया. पीड़ित परिवार ने बताया कि दोनों घरों को करीब सात से आठ हजार की क्षति हो गयी है. इसके अलावा घर में रखा सब कुछ जल कर राख हो गया है.
तार ठीक करने पहुंचा मिस्त्री को भगाया : मुहल्ले के लोगों द्वारा घटना के आक्रोश में बिजली पोल के तार को ठीक करने पहुंचे बिजली मिस्त्री को भगा दिया. मामले की जानकारी मिलने पर नगर थाना प्रभारी पासकल टोप्पो के निर्देश पर नगर थाना के एएसआइ चंद्रशेखर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मुहल्लेवासियों को समझाने का प्रयास किया गया.
क्यों है मोहल्ले के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश : मुहल्लेवासियों ने बताया कि असनबनी के नीचे टोला में मदनी नगर करीब 10 वर्षों से बसा हुआ है. वर्षों पूर्व विद्युत विभाग द्वारा इस ओर से बिजली तार के माध्यम से लूप लाइन में गांव में बिजली की आपूर्ति की जा रही है. मदनी नगर के दो घरों के उपर से गुजरा हाई टेंशन तार हमेशा दुर्घटना का कारण बनता है. इस कारण मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. गर्मी के समय तेज पछुवा चलने से हाई टेंशन तार में शॉट सर्किट से पिछले वर्ष भी अगलगी व अन्य घटना घट चुकी है.
विद्युत पोल हटाने की मांग : मुहल्लावासी सह नेशनल कुश्ती ख्याति प्राप्त खिलाड़ी मो शाहरूख ने बताया कि बिजली पोल व हाई टेंशन घर के ऊपर से गुजरने से हमेशा परेशानी का कारण बना हुआ है. होली के बाद ऑफिस खुलने पर डीसी, सदर सीओ, बीडीओ, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता व नगर थाना प्रभारी को आवेदन देकर बिजली पोल व हाई टेंशन तार के जगह परिवर्तन करने की मांग की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola