सदर अस्पताल को पांच स्ट्रेचर व पांच व्हील चेयर दिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

स्टेट बैंक के क्षेत्रिय प्रबंधक ने सीएस को सौंपा सामग्री गोड्डा : स्थानीय सदर अस्पताल में सोमवार को स्टेट बैंक के क्षत्रिय प्रबंधक संजय कुमार सिन्हा ने सीएस को पांच स्ट्रेचर तथा पांच व्हील चेयर सौंपा . बैंक की ओर से सामुदायिक सहभागिता के तहत मेडिकल ऐपरेटस का वितरण किया. श्री सिन्हा ने सीएस डॉ […]
विज्ञापन
स्टेट बैंक के क्षेत्रिय प्रबंधक ने सीएस को सौंपा सामग्री
गोड्डा : स्थानीय सदर अस्पताल में सोमवार को स्टेट बैंक के क्षत्रिय प्रबंधक संजय कुमार सिन्हा ने सीएस को पांच स्ट्रेचर तथा पांच व्हील चेयर सौंपा . बैंक की ओर से सामुदायिक सहभागिता के तहत मेडिकल ऐपरेटस का वितरण किया. श्री सिन्हा ने सीएस डॉ सीके शाही को स्ट्रेचर व व्हील चेयर देते हुये कहा कि बैंक स्थानीय मरीजों की सहायता के लिये अपनी ओर से सामग्री का वितरण किया है.
श्री सिन्हा ने यह भी कहा कि अब तक बैंक स्कूली बच्चों के लिए कंप्यूटर तथा वाटर प्यूरीफाइड के साथ पंखा आदि का वितरण किया है. इस बार बैंक की ओर मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये ऐसी सामग्री का वितरण किया है. श्री सिन्हा ने बताया कि जिलेभर के अस्पतालों में 15 स्ट्रेचर तथा 15 व्हील चेयर का वितरण किया है. मौके पर बैंक के पदाधिकारी नीरज कुमार, संजीव झा, आशुतोष कुमार, अनिल कुमार एवं डॉ अनंत कुमार, डॉ डीके चौधरी, मैनेजर मुकेश कुमार, जवाहर प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




