टीम बना करें शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी ने कहा बालू व कोयला के अवैध खनन कारोबार पर रोक लगायें अवैध कारोबार पर थानेदार व टीम प्रभारी पर होगी कार्रवाई गोड्डा : बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी में एसपी संजीव कुमार ने क्षेत्र में लंबित विभिन्न कांडो की समीक्षा की. एसपी ने पथरगामा, मुफस्सिल थाना व पोड़ैयाहाट क्षेत्र में […]
विज्ञापन
एसपी ने कहा
बालू व कोयला के अवैध खनन कारोबार पर रोक लगायें
अवैध कारोबार पर थानेदार व टीम प्रभारी पर होगी कार्रवाई
गोड्डा : बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी में एसपी संजीव कुमार ने क्षेत्र में लंबित विभिन्न कांडो की समीक्षा की. एसपी ने पथरगामा, मुफस्सिल थाना व पोड़ैयाहाट क्षेत्र में लूट की घटनाओं का उदभेदन किये जाने के लिये टीम बनाकर काम किये जाने का निर्देश दिया. पोड़ैयाहाट क्षेत्र के संवेदनशील स्थानोें पर विशेष रूप से चौकसी करने सहित क्षेत्र के शातिर अपराधियोें को संयुक्त टीम बनाकर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर अपराधी सक्रिय हैं तथा रुक-रुककर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस पर लगाम लगाये जाने की आवश्यकता है.
थानेदारों को संंबंधित क्षेत्रों में अवैध खनन पर रोक लगाये जाने का निर्देश दिया. बालू व कोयला तमाम अवैध खनन को रोके जाने के लिए विशेष रूप से निर्देश दिया. पूर्व से बनायी टास्क टीम को साथ लेकर भी कार्रवाई किये जाने को कहा. साफ तौर पर कहा कि यदि किसी क्षेत्र मे अवैध खनन होता है तो थानेदार पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी. टीम बनाकर अवैध खनन को रोके जाने का निर्देश दिया. इस दौरान एसडीपीओ अभिषेक कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर आर के मित्रा व महगामा एसडीपीओ अवधेश कुमार सिंह सहित इंस्पेक्टर व थानेदार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




