सदर अस्पताल में साफ-सफाई में बरती जा रही कोताही

गोड्डा : सदर अस्पताल में साफ-सफाई कार्य नहीं होने से रोगियों को परेशानी हो रही है. अस्पताल के वार्ड की स्थिति ठीक नहीं है. इस कारण अस्पताल के पुरुष व महिला वार्ड में भरती रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल के वार्ड में कई तरह के मरीजों का इलाज किया […]
गोड्डा : सदर अस्पताल में साफ-सफाई कार्य नहीं होने से रोगियों को परेशानी हो रही है. अस्पताल के वार्ड की स्थिति ठीक नहीं है. इस कारण अस्पताल के पुरुष व महिला वार्ड में भरती रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल के वार्ड में कई तरह के मरीजों का इलाज किया जाता है. इस दौरान कई बार चादरें गंदी हो जाती हैं. अस्पताल के नये भवन के प्रसव वार्ड, पुरुष वार्ड व महिला वार्ड के दूषित पानी की निकासी नाला में किया जा रहा है. नाला में नियमित तौर पर डीडीटी का छिड़काव कार्य नहीं होने से दुर्गंध फैल रहा है. इससे रोगी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




