नगर पंचायत का दावा साबित हो रहा खोखला

गोड्डा : नगर पंचायत क्षेत्र में लगायी गयी एलइडी लाइट को दुरूस्त किये जाने का दावा खोखला साबित हुआ है. नगर पंचायत को मामले की जानकारी दिये जाने के बाद भी खराब एलईडी लाइट को अब तक दुरूस्त नहीं कराया जा सका है.मालूम हो कि शहर के अधिकांश मुख्य व बाईपास वाली सड़कों पर एलइडी […]
गोड्डा : नगर पंचायत क्षेत्र में लगायी गयी एलइडी लाइट को दुरूस्त किये जाने का दावा खोखला साबित हुआ है. नगर पंचायत को मामले की जानकारी दिये जाने के बाद भी खराब एलईडी लाइट को अब तक दुरूस्त नहीं कराया जा सका है.मालूम हो कि शहर के अधिकांश मुख्य व बाईपास वाली सड़कों पर एलइडी लाइट लगायी गयी थी.
पिछले दो साल से शहर में पांच सौ से साढ़े पांच सौ की संख्या में एलइडी लाइट लगायी गयी थी. ताकी नगर पंचायत क्षेत्र को दुधिया रौशनी में नहाया जा सके. परंतु अधिकांश एलइडी लाइट की हालत लगने के बाद ही खराब हो गयी थी. साल के 12 महीनों में अधिक समय यह बंद ही रहता है. इसको लेकर वार्ड पार्षदों ने भी बैठक में प्रतिकार जताया है. इस ओर कुछ भी कार्रवाई नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




