तेलगामा ने बड़ा भोड़ाय को हरा जमाया कप पर कब्जा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2016 3:28 AM (IST)
विज्ञापन

एक तरफ मुकाबले में तेलगामा ने पांच गोल से हराया विजयी टीम को मिला 50 हजार का पुरस्कार व साइकिल उपविजेता टीम को भी मिला 40 हजार का पुरस्कार बोआरीजोर : प्रखंड के नीमाकला पंचायत के नीमाकला गांव के खेल मैदान में रविवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. फाइनल मैच में […]
विज्ञापन
एक तरफ मुकाबले में तेलगामा ने पांच गोल से हराया
विजयी टीम को मिला 50 हजार का पुरस्कार व साइकिल
उपविजेता टीम को भी मिला 40 हजार का पुरस्कार
बोआरीजोर : प्रखंड के नीमाकला पंचायत के नीमाकला गांव के खेल मैदान में रविवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. फाइनल मैच में तेलगामा ने पांच गोल से बड़ा भोड़ाय टीम को हराकर कप पर कब्जा जमा लिया है. जेवीएम नेता सूर्यनारायण हांसदा ने विजयी टीम को 50 हजार नकद व साइकिल देकर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता टीम को 40 हजार का पुरस्कार दिया गया.
तीसरे स्थान पर रही डकैता टीम को साढ़े छह हजार व चौथे स्थान पर रही टीम नीमाकला को छह हजार पुरस्कार दिया गया. मौके पर आयोजन समिति के सदस्य मो मुस्ताक अहमद, बदन हांसदा, मकबूल अहमद, मुफूजुद्दीन अंसारी, हफाजुद्दीन अंसारी, इकरामुल हक, रेफरी शहदेव दास आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




