गंभीर रूप से घायल शिक्षिका भागलपुर रेफर

Published at :05 Feb 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल शिक्षिका भागलपुर रेफर

गोड्डा : पोड़ैयाहाट ब्लॉक के पास अज्ञात ट्रैक्टर चालक के धक्के से घायल शिक्षिका दीपाली मरांडी को रेफर कर दिया गया है. सदर अस्पताल में बुधवार को गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को इलाज के लिए भरती कराया गया था. जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. अस्पताल […]

विज्ञापन

गोड्डा : पोड़ैयाहाट ब्लॉक के पास अज्ञात ट्रैक्टर चालक के धक्के से घायल शिक्षिका दीपाली मरांडी को रेफर कर दिया गया है. सदर अस्पताल में बुधवार को गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को इलाज के लिए भरती कराया गया था. जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पोड़ैयाहाट ब्लॉक के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने शिक्षिका को धक्का मार कर घायल कर दिया था.

अस्पताल में भरती होने के बाद चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा सुविधा दिये जाने के बाद शिक्षिका के कमर में अत्यधिक चोट आने पर एक्स-रे की सलाह दी गयी थी. गुरुवार को एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद बेहतर इलाज के लिए शिक्षिका को भागलपुर रेफर किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola