हनवारा से चोरी ट्रैक्टर पिरोजपुर से बरामद

मेहरमा : मेहरमा थाना की पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है. मेहरमा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के अाधार पर स्वराज ट्रैक्टर संख्या जेएच17ई/3404 को मेहरमा के पिरोजपुर हाट से बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पिरोजपुर हाट के पास लावारिश अवस्था में ट्रैक्टर पड़ा […]
मेहरमा : मेहरमा थाना की पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है. मेहरमा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के अाधार पर स्वराज ट्रैक्टर संख्या जेएच17ई/3404 को मेहरमा के पिरोजपुर हाट से बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पिरोजपुर हाट के पास लावारिश अवस्था में ट्रैक्टर पड़ा था. ट्रैक्टर जब्त कर हनवारा थाना प्रभारी को सूचना दे दी गयी है. गौरतलब हो कि पांच दिन पूर्व हनवारा थाना क्षेत्र से बालू लदा ट्रैक्टर की चोरी कर ली गयी थी. इस बात की सूचना थाना को ट्रैक्टर ऑनर मो जहीरउद्दीन ने दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




