??? :: ??? ??????? ?? ??? ??????? ? ??? ????? ??? ?? ??? ?? ???? ?????? ???

ओके :: नगर क्षेत्र के तीन मुहल्ले व सदर ब्लॉक में छह माह से पानी सप्लाई बंदमुहल्ले वासियों ने की अविलंब पानी देने की गुहार स्थानीय लोगों ने की बैठकबैठक में आंदोलन करने का निर्णयनगर प्रतिनिधि, गोड्डाछह माह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे स्थानीय महर्षि मेंही नगर में मुहल्ले वासियों ने शुक्रवार को […]
ओके :: नगर क्षेत्र के तीन मुहल्ले व सदर ब्लॉक में छह माह से पानी सप्लाई बंदमुहल्ले वासियों ने की अविलंब पानी देने की गुहार स्थानीय लोगों ने की बैठकबैठक में आंदोलन करने का निर्णयनगर प्रतिनिधि, गोड्डाछह माह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे स्थानीय महर्षि मेंही नगर में मुहल्ले वासियों ने शुक्रवार को आपात बैठक की. इसकी अध्यक्षता झाविमो जिलाध्यक्ष वेणु चौबे ने की. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन व पीएचइडी विभाग की उदासीनता के कारण नगर क्षेत्र के शांतिनगर , महर्षि मेंही नगर, लोहिया नगर के अलावा सदर ब्लॉक परिसर में पानी सप्लाई छह माह से बंद है. इस कारण मोहल्ले वासियों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. कहा कि विभाग को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की गयी है. पानी सप्लाई बंद हो जाने से आमलोग त्रस्त है. इसके अलावा गोड्डा सीओ व बीडीओ आवास क्वार्टर को पानी नहीं मिल रही है. जल्द ही समस्या से निजात नहीं दिलाया गया तो मोहल्लेवासी विभाग का घेराव करने को बाध्य होंगे. बैठक में विंदेश्वर प्रसाद साह, पंकज मंडल, ज्योति झा, पूनम देवी, मंजूल साह, सिंधू देवी, सच्चिदानंद मंडल, विजय साह, फूलेश्वरी देवी, सोनी झा, मंटू सिंह, प्रकाश पंडित, ममता देवी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




