???::?????? ?? ???? ??????? ???????? ?? ??? ???????? ?? ?? ???

ओके::मतगणना को लेकर आकस्मिक चिकित्सा के लिए चिकित्सा दल का गठन नगर प्रतिनिधि, गोड्डापंचायत चुनाव के चुनाव परिणाम तक जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी हर्ष मंगला के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ सीके शाही ने चिकित्सा दल का गठन किया है. सीएस डॉ शाही ने 13 दिसंबर से मतदान कार्य की समाप्ति तक गोड्डा कॉलेज […]
ओके::मतगणना को लेकर आकस्मिक चिकित्सा के लिए चिकित्सा दल का गठन नगर प्रतिनिधि, गोड्डापंचायत चुनाव के चुनाव परिणाम तक जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी हर्ष मंगला के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ सीके शाही ने चिकित्सा दल का गठन किया है. सीएस डॉ शाही ने 13 दिसंबर से मतदान कार्य की समाप्ति तक गोड्डा कॉलेज गोड्डा आकस्मिक चिकित्सा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा दल का गठन किया गया है. चिकित्सा दल को दो शिफ्ट में बांट कर ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है. सीएस के निर्देश के अनुसार पूर्वाह्न आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक बोआरीजोर रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार, सदर प्रखंड के निगरानी कार्यकर्त्ता अश्विनी कुमार सिंह, सदर अस्पताल की एएनएम शोभा कुमारी, वीणा कुमारी, सदर अस्पताल के एंबुलेंस सहित चालक ध्रुवनंदन पंडित को ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है. वहीं अपराह्न दो बजे से मतगणना समाप्ति तक बोआरीजोर के राजाभीठा एडिशनल पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ खालीद अहमद, सदर प्रखंड के निगरानी कार्यकर्ता नंदलाल सहनी, सदर अस्पताल की एएनएम पम्मी कुमारी, प्रेमा कुमारी, सदर अस्पताल के एंबुलेंस चालक विनोद कुमार सिंह को ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




