????? ????? ?? ?? ??? ?????? ??? ??? ?? ????! ????? ???? ???? ?? ????? ?? ?????//???? ?????? ??? ??? ?? ????//??? ?? ???? ????? ??? ???? ?? ???

Published at :10 Dec 2015 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
????? ????? ?? ?? ??? ?????? ??? ??? ?? ????! ????? ???? ???? ?? ????? ?? ?????//???? ?????? ??? ??? ?? ????//??? ?? ???? ????? ??? ???? ?? ???

भगवान भरोसे है इस बार गोड्डा में रबी की खेती! बारिश नहीं होने से किसान है मायूष//कैसे करेंगे रबी फसल की बुआई//आधे से अधिक खेतों में गायब है नमी तसवीर: 23 खेत कीप्रतिनिधि, गोड्डाजिले में इस बार रब्बी फसल की खेती भगवान भरेासे है. रब्बी फसल की खेती के लिये जिले के किसानो को काफी […]

विज्ञापन

भगवान भरोसे है इस बार गोड्डा में रबी की खेती! बारिश नहीं होने से किसान है मायूष//कैसे करेंगे रबी फसल की बुआई//आधे से अधिक खेतों में गायब है नमी तसवीर: 23 खेत कीप्रतिनिधि, गोड्डाजिले में इस बार रब्बी फसल की खेती भगवान भरेासे है. रब्बी फसल की खेती के लिये जिले के किसानो को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. बारिश नहीं होने से ही यह परेशानी बढ़ी है. विभाग द्वारा तय लक्ष्य के मुताबिक बुआई की संभावना कम ही मालूम पड़ती है. मालूम हो कि जिले मे तरकीबन तीन माह से एक छटाक भी बारिश नहीं हुई है. खरीफ की फसल को ही किसानों द्वारा बमुश्किल से बचाने का काम किया है ऊपर से रब्बी की खेती. किसानों को वास्तव में रबी की खेती करना महंगा साबित हो रहा है. धान की फसल काटे जाने के बाद किसान पटवन कर गेहूं, सरसों व मक्का की बुआई में जुटे हैं. हालांकि विभाग द्वारा तय लक्ष्य के अनुरूप बुआयी किये जाने की जानकारी दी गयी है. लेकिन विभाग चाहे जितना भी दावा कर ले, अब भी जिले के प्रखंडों में खेती का काम पूरा नहीं हो पाया है. जबकि 15 दिसंबर तक की बुआयी रबी की खेती के लिये लाभकर साबित होती है.गायब है खेतों में नमीसितंबर माह में बारिश होने के बाद से अक्तूबर माह से ही जिले में एक बूंद भी बारिश नहीं हो पायी है. फलत: खेतों में नमी गायब है. बगैर पटवन के खेतों में गेहूं, मसूर, चना आदि की बोआई करना संभव नहीं है. सिर्फ नीचले खेतों में ही नमी को देखा जा सकता है. ऊपरी खेतों में तो नमी नहीं के बराबर है. कुछ भी बोआई के लिये पटवन किया जाना आवश्यक है.रब्बी फसल लक्ष्य(हेक्टेयर हजार में) अब तक बुआयीगेहुं 13 हजार 1950 हेक्टेयरमक्का 1 हजार 650चना 9 हजार 4150मसूर 3500 1605मटर 2 हजार 940दलहन 250 122 हेक्टेयरसरसों 12750 4300 हेक्टेयरसूर्यमुखी 400 150———————————-”तय लक्ष्य के अनुरूप रब्बी की खेती की जानी है. पटवन के अभाव में यह परेशानी तो हुयी है पर किसान तेजी से पटवन कर बुआयी आदि कार्य में लग गये हैं. समय पर लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा.-सुरेश तिर्की, जिला कृषि पदाधिकारी, गोड्डा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola