??? ? ????? ???? ??? ???????? ?? ?????

Published at :10 Dec 2015 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
??? ? ????? ???? ??? ???????? ?? ?????

करण व झल्ला टोला में समस्याओं का अंबार तस्वीर: 10 कच्ची सड़क, 11 से 16 ग्रामीणों कीप्रतिनिधि, मेहरमाप्रखंड के शंकरपुर पंचायत के करण टोला व झल्ला टोला में समस्याओं का अंबार है. दोनों टोला में बुनियादी सुविधा की घोर कमी है. सड़क नहीं होने के कारण कच्ची सड़क पर लोग चलने को विवश हैं. सड़क […]

विज्ञापन

करण व झल्ला टोला में समस्याओं का अंबार तस्वीर: 10 कच्ची सड़क, 11 से 16 ग्रामीणों कीप्रतिनिधि, मेहरमाप्रखंड के शंकरपुर पंचायत के करण टोला व झल्ला टोला में समस्याओं का अंबार है. दोनों टोला में बुनियादी सुविधा की घोर कमी है. सड़क नहीं होने के कारण कच्ची सड़क पर लोग चलने को विवश हैं. सड़क की समस्या से हर दिन ग्रामीणों को दो चार होना पड़ता है. दोनों टोला में चापानल का नया अधिष्ठापन नहीं कराया गया है. इस कारण पानी की समस्या बनी हुई है.—————————-”समस्या से निदान नहीं मिल पाया है. टोला को जोड़ने वाली सड़क कच्ची है. नहीं बन पाया है.- सुनील बास्की, ग्रामीण.—————————–” गांव की सड़क नहीं बनने के कारण विकास नहीं हो पाया है. पांच छह दशक पूर्व जैसे कच्ची सड़कों पर चलते थे आज भी चलते हैं.- रमेश कुमार, ग्रामीण.—————————–” चापानल की कमी के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है. दो चार पुराने चापानल से ही ग्रामीण काम चला रहे हैं.-लाल बिहारी यादव, ग्रामीण.——————————” डीप बोरिंग नहीं होने से पानी की समस्या रहती है. किसी ने भी डीप बोरिंग कराने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया है.-अविनाश हेंब्रम, ग्रामीण.——————————” सड़क, नाला की समस्या का सामाधान नहीं हो पाया है. जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.- मो खलील, ग्रामीण.——————————-” समस्या जस की तस है. कोई सुधार नहीं हुआ. पीने के योग्य पानी तक नहीं है. दो चार चापानल का लगना जरूरी है.- शेख हुसैनी, ग्रामीण.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola