????? ?????????? ???? ?? ???? ????? ???? ????????? ?? ??? ??? ?????// ???? ?? ?? ??? ??? ?? ?? ???? ?? ??????// ???? ?? ???????? ??? ??? ?????

Published at :10 Dec 2015 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
????? ?????????? ???? ?? ???? ????? ???? ????????? ?? ??? ??? ?????// ???? ?? ?? ??? ??? ?? ?? ???? ?? ??????// ???? ?? ???????? ??? ??? ?????

विश्व मानवाधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत लगा शिविर// जिला जज ने कहा सभी को है जीने का अधिकार// प्लस टू विद्यालय में लगा शिविर तस्वीर: 01 संबोधित करते जिला जज तृतीय पंकज कुमार, 02 उपस्थित छात्र.कोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डाजिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्लस टू विद्यालय में विश्व मानवाधिकार दिवस […]

विज्ञापन

विश्व मानवाधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत लगा शिविर// जिला जज ने कहा सभी को है जीने का अधिकार// प्लस टू विद्यालय में लगा शिविर तस्वीर: 01 संबोधित करते जिला जज तृतीय पंकज कुमार, 02 उपस्थित छात्र.कोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डाजिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्लस टू विद्यालय में विश्व मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. छात्रों को संबोधित करते हुए जिला जज तृतीय पंकज कुमार ने कहा सभी को इस दुनिया में जीने का अधिकार है. किसी के अधिकार को कोई छीन नहीं सकता है. हमारे देश के संविधान ने हरेक नागरिक का यह अधिकार प्रदान किया है. लेकिन लोग सिर्फ अधिकार की मांग तो करते हैं, लेकिन अपने कर्तव्य को भूल जाते हैं. अधिकार जहां से शुरू होता है, कर्तव्य भी साथ-साथ वहीं से चलता है. जिला जज चतुर्थ डीसी मिश्रा ने छात्रों को संविधान के मौलिक अधिकार के विषय में विस्तार से बताया. कहा कि कानून के तहत सभी को अपना पक्ष रखने का अधिकार है. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूएनओ का गठन मानव मात्र के अधिकार की रक्षा के लिए ही किया गया है. शिविर में प्राधिकार सचिव सह सब जज आनंद प्रकाश ने भी मानव अधिकारों को लेकर बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी. दौरान अधिवक्ता अफसर हसनैन शमशाद के अलावा अजय साह, प्रभारी प्रधानाध्यापक रामबेणी सिंह ने भी अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola