गुस्साये ग्रामीणों ने किया हंगामा

Published at :10 Dec 2015 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
गुस्साये ग्रामीणों ने किया हंगामा

विरोध. कोल्हुआ के ग्रामीणों को तीन माह से नहीं मिला अनाज व केरोसिन पथरगामा : जन वितरण प्रणाली व्यवस्था में गड़बड़ी रोके नहीं रूक रही है. आये दिन जिले से इस तरह की शिकायत आ रही है. प्रखंड के चिलरा पंचायत अंतर्गत कोल्हुआ गांव के ग्रामीणों ने चावल व केरोसिन नहीं मिलने के कारण जोरदार […]

विज्ञापन
विरोध. कोल्हुआ के ग्रामीणों को तीन माह से नहीं मिला अनाज व केरोसिन
पथरगामा : जन वितरण प्रणाली व्यवस्था में गड़बड़ी रोके नहीं रूक रही है. आये दिन जिले से इस तरह की शिकायत आ रही है. प्रखंड के चिलरा पंचायत अंतर्गत कोल्हुआ गांव के ग्रामीणों ने चावल व केरोसिन नहीं मिलने के कारण जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान गुस्साये लाभुकों ने डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें तीन माह से चावल व केरोसिन नहीं मिल रहा है. बुधवार को लाभुक गांव के डीलर वीणा देवी से मिलकर चावल व केरोसिन देने की मांग की. लेकिन लाभुकों को अनाज व केरोसिन नहीं मिल सका.
ग्रामीणों का कहना है कि डीलर मनमानी करती है. जब भी उनके पास चावल व केरोसिन मांगने जाते हैं डीलर के पति श्रीकांत भगत डांट-डपट कर भगा देते हैं. लाभुकों ने आरोप लगाया है कि तीन माह पूर्व डीलर द्वारा 35 किलो की जगह 25 किला चावल दिया गया था.
जबकि चार लीटर केरोसिन की जगह महज तीन लीटर केरोसिन देकर जबरन कार्ड पर 35 किलो चावल व चार लीटर केरोसिन चढ़ा दिया गया था. वहीं तय दर से ज्यादा राशि भी ली गयी थी. हंगामा करने वाले लाभुकों में दिनेश हांसदा, अनिल किस्कू, संत सोरेन, बाबुराम सोरेन, पल्लु किस्कू, ताला सोरेन, उर्मीला सोरेन, मंजू सोरेन, मीरू मुर्मू, शिवनंदन सोरेन, किश्मत टुडू आदि थे. मौके से ही ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड एमओ से की और डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola