शिक्षकों को ग्रेड वन का लाभ देने के प्रस्ताव से हर्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2015 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक समुदाय के के लोगों ने स्थानीय शहीद स्तंभ परिसर में सरकार द्वारा नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन का लाभ देने का प्रस्ताव पारित होने पर हर्ष व्यक्त किया है. जिला इकाई की ओर से इसको लेकर धन्यवाद दिया गया. बताया कि यह संघ द्वारा […]
विज्ञापन
गोड्डा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक समुदाय के के लोगों ने स्थानीय शहीद स्तंभ परिसर में सरकार द्वारा नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन का लाभ देने का प्रस्ताव पारित होने पर हर्ष व्यक्त किया है. जिला इकाई की ओर से इसको लेकर धन्यवाद दिया गया.
बताया कि यह संघ द्वारा लड़ी गयी लंबी लड़ाई का परिणाम है. सदस्यों ने बताया कि शिक्षकों के लिए यह ऐतिहासिक जीत है. जो संगठन की क्रियाशीलता पर निर्भर है.
सरकार द्वारा संगठन के बीच लगातार संपर्क तथा दबाव बनाने के कारण शिक्षकों को उनकी पुरानी मांगों का लाभ मिला है. सदस्यों ने बताया कि संघ की बैठक 12 दिसंबर को एक बजे मध्य विद्यालय गोड्डा में होगी. जिसमें सदस्यता सूची तथा राशि प्राप्त की जायेगी. इसके बाद अंचल चुनाव की तिथि निर्धारित की जायेगी. इस दौरान संघ के महासचिव सुदिष्ट प्रसाद, नेसार अहमद, कयामुद्दीन, गोपाल दास, अंजनी मिश्रा, कपिलदेव साह, मृत्युंजय प्रेमी, जनार्दन मंडल, मनोज यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




