शहीद स्तंभ पर दिया धरना

Published at :04 Dec 2015 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
शहीद स्तंभ पर दिया धरना

मुख्य चुनाव आयुक्त से मामले में हस्तक्षेप की मांग गोड्डा : पथरगामा के गंगटा कला पंचायत के जोगिया गांव के वोटरो ने वोट के अधिकार से वंचित किये जाने को लेकर एकदिवसीय धरना दिया. शहीद स्तंभ पर जुटे वोटरों ने बूथ संख्या 204 व 205 पर दबंगों द्वारा वोट के अधिकार से वंचित किये जाने […]

विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त से मामले में हस्तक्षेप की मांग
गोड्डा : पथरगामा के गंगटा कला पंचायत के जोगिया गांव के वोटरो ने वोट के अधिकार से वंचित किये जाने को लेकर एकदिवसीय धरना दिया. शहीद स्तंभ पर जुटे वोटरों ने बूथ संख्या 204 व 205 पर दबंगों द्वारा वोट के अधिकार से वंचित किये जाने के विरोध में शांतिपूर्ण धरना दिया.
इसकी अगुवायी नागरिक मंच के संयोजक राजेश झा कर रहे थे. उन्होंने वोटरों द्वारा दूसरे चरण के चुनाव में उक्त बूथ संख्या पर कथित धांधली को लेकर मामले को विरोधपूर्ण तरीके से रखा. इस ओर जानकारी देते हुए मंच के सचिव श्री झा ने बताया कि उक्त बूथों पर दबंगों द्वारा कमजोर वर्ग के वोटरों को मतदान के अधिकार से वंचित किया गया है.
बताया कि तीन दिसंबर को संविधान दिवस है. चुंकि मतदान दिये जाने का अधिकार सांविधानिक व मौलिक अधिकार है इस लिहाज से वोट के अधिकार से वंचित किये जाने की लड़ायी को लेकर लड़ा गया है. बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जोगिया गांव के वोटरो की मांगों को अनसुना किये जाने का काम किया गया है. धरने के माध्यम से वोटरों द्वारा राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त को मांगों से अवगत कराते हुये पुर्नमतदान कराये जाने की मांग की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola