???::??????? ? ??????? ?? ????? ??? ?????? ?? ???

ओके::पथरगामा व बसंतराय से मिलती रही धांधली की खबर प्रतिनिधि, गोड्डा पथरगामा एवं बसंतराय के कुछ बूथों पर दिन भर धांधली की खबर मिलती रही. बोगस वोटिंग व धांधली की शिकायतें प्रत्याशी व समर्थकों द्वारा कंट्रोल रूम में की गयी है. पथरगामा के विशाहा पंचायत के डुमरी टोला स्थित बूथ में धांधली की खबर की […]
ओके::पथरगामा व बसंतराय से मिलती रही धांधली की खबर प्रतिनिधि, गोड्डा पथरगामा एवं बसंतराय के कुछ बूथों पर दिन भर धांधली की खबर मिलती रही. बोगस वोटिंग व धांधली की शिकायतें प्रत्याशी व समर्थकों द्वारा कंट्रोल रूम में की गयी है. पथरगामा के विशाहा पंचायत के डुमरी टोला स्थित बूथ में धांधली की खबर की शिकायत मुखिया प्रत्याशी ने की है. बताया कि शुरुआती समय में डुमरी टोला स्थित बूथ में विपक्षी उम्मीदवार द्वारा बूथ के समीप ही बैनर आदि टांग कर मतदान कराया जा रहा था. जिसका विरोध किया गया व जिला प्रशासन से शिकायत की गयी. वहीं बसंतराय जिप क्षेत्र के डेरमा बूथ संख्या 114 पर भी बूथों पर धांधली की शिकायत की गयी. स्थानीय वोटरों ने इसका विरोध भी किया. जिप प्रत्याशी शशिकर झा ने बताया कि मुखिया प्रत्याशी द्वारा बूथों पर धांधली कर जबरन वोट मारे जाने की जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी. बताया कि बूथों पर हुई धांधली के बाद समय से पहले की मतदान रोक दिया गया. जिससे अन्य पदों पर खड़े प्रत्याशियों के पक्ष मे सही ढंग से मतदान नहीं हो पाया. वहीं पथरगामा पूर्वी क्षेत्र के बूथ संख्या 204 एवं 205 बूथ पर पुनर्मतदान कराने को लेकर विक्षुब्ध वोटर दिन भर परेशान रहे. जाम के बाद मामले का निबटारा नहीं होने के बाद भी खैरा गांव के वोटर काफी परेशान रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










