???::??????? ?? ?? ??? ??? ????? ?????

ओके::पथरगामा के कई बूथ रहे पुलिस विहीन-पीठासीन पदाधिकारी व पोलिंग पदाधिकारियों ने सूझबूझ से कराया मतदान तस्वीर: 31 उमवि गंगटा खैरा बूथ, 32 उप्रावि डूमरीटोला बिसाहा बूथ, 33 उमवि कोहवारा बूथ पुलिस विहीन, 34 मतदान के बाद मतपेटी सील करते पीठासीन पदाधिकारीनगर प्रतिनिधि, गोड्डात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कई कई बूथ ऐसे भी […]
ओके::पथरगामा के कई बूथ रहे पुलिस विहीन-पीठासीन पदाधिकारी व पोलिंग पदाधिकारियों ने सूझबूझ से कराया मतदान तस्वीर: 31 उमवि गंगटा खैरा बूथ, 32 उप्रावि डूमरीटोला बिसाहा बूथ, 33 उमवि कोहवारा बूथ पुलिस विहीन, 34 मतदान के बाद मतपेटी सील करते पीठासीन पदाधिकारीनगर प्रतिनिधि, गोड्डात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कई कई बूथ ऐसे भी दिखे जहां पुलिस व सुरक्षा कर्मी नहीं थे. इन बूथों पर जैप व सुरक्षा बलों के जवानों की व्यवस्था तो दूर की बात है एक होमगार्ड या चौकीदार भी ड्यूटी पर नहीं लगाया गया था. सुबह सात से तीन बजे तक सुरक्षा विहीन बूथों में पीठासीन पदाधिकारी व पोलिंग पदाधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मतदान कराया. हालांकि ऐसे बूथों पर हल्की-फुल्की नोक-झोंक की भी खबर है. तीन बजे के बाद शुरू हुआ सीलिंग कार्य मतदान के बाद दोपहर तीन बजे के बाद विभिन्न बूथों पर पीठासीन पदाधिकारियों की निगरानी में मतपेटिका सीलिंग का कार्य किया गया. उमवि गंगटा खैरा बूथ संख्या 206 में पीठासीन पदाधिकारी श्यामलाल मुर्मू ने बैलेट बॉक्स की सीलिंग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










