?????? ?? ???? ??? ????? ??? ??????//????? ?? ????? ????? ??? ?????? ?? ?????? ?????????

वाहनों के अभाव में बेहाल रहे यात्री//चुनाव के दौरान खींचे गये वाहनों ने बढ़ायी मुश्किलें तसवीर:10 से 12 वाहनों के अभाव में परेशान यात्री, मेला मैदान में खड़ी वाहनों की कतारप्रतिनिधि,गोड्डापंचायत चुनाव को संपन्न कराये जाने को लेकर चुनाव कार्य में लिये गये वाहनों के कारण गुरुवार को वाहन के अभाव में यात्री हाल बेहाल […]
वाहनों के अभाव में बेहाल रहे यात्री//चुनाव के दौरान खींचे गये वाहनों ने बढ़ायी मुश्किलें तसवीर:10 से 12 वाहनों के अभाव में परेशान यात्री, मेला मैदान में खड़ी वाहनों की कतारप्रतिनिधि,गोड्डापंचायत चुनाव को संपन्न कराये जाने को लेकर चुनाव कार्य में लिये गये वाहनों के कारण गुरुवार को वाहन के अभाव में यात्री हाल बेहाल रहे. यात्रियों को आवागमन के लिये दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा. गोड्डा पीरपैंती, गोड्डा दुमका व जसीडीह आदि मार्गों पर यात्रा के लिये सैकड़ों यात्री परेशान रहे. गोड्डा पाकुड़ मार्ग पर भी वाहनों के आवागमन का टोटा लगा रहा. गोड्डा से ललमटिया, भागलपूर तथा दुमका जाने वाले मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी. यात्रियों को जाने के लिये घंटों वाहनों का इंतजार करना पड़ा.यात्रियों से वसूला जा रहा है अधिक किरायावहीं वाहनों के अभाव में यात्रियों से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायत यात्रियों ने की है. बताया कि चुनाव में वाहन खींचे जाने से यात्रियों को परेशानी हुयी है. कई एजेंट तय भाड़े से अधिक का किराया वसूल रहे हैं. जिस पर प्रशासन की कोई नजर नहीं है. जिला परिवहन विभाग ने इस मामले को लेकर कुछ नहीं किया जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










