?????? ????????? ?? ?????? ???? ?? ???? ?????, ????? ???? ????? ?? ???? ??//????? ????

Published at :19 Nov 2015 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ????????? ?? ?????? ???? ?? ???? ?????, ????? ???? ????? ?? ???? ??//????? ????

मुखिया प्रत्याशी के प्रचार वाहन का शीशा तोड़ा, चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी//मामला दर्ज प्रतिनिधि, गोड्डामुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलो पंचायत के मुखिया प्रत्याशी ललिता देवी के प्रचार वाहन का शीशा तोड़े जाने का मामला दर्ज कराया गया है. प्रत्याशी ललिता देवी के पति सह चुनाव अभिकर्ता पवन कुमार झा ने मुफस्सिल थाना में […]

विज्ञापन

मुखिया प्रत्याशी के प्रचार वाहन का शीशा तोड़ा, चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी//मामला दर्ज प्रतिनिधि, गोड्डामुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलो पंचायत के मुखिया प्रत्याशी ललिता देवी के प्रचार वाहन का शीशा तोड़े जाने का मामला दर्ज कराया गया है. प्रत्याशी ललिता देवी के पति सह चुनाव अभिकर्ता पवन कुमार झा ने मुफस्सिल थाना में वाहन प्रचार का शीशा तोड़ने, राशि की छिनतई करने का मामला दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में श्री झा ने बताया है कि चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान जब प्रचार वाहन पंचायत के पलगंजिया केे मुस्लिम टोला पहुंचा इसी दरम्यान गांव के ही मुखिया प्रत्याशी के पति हितायत साथ में उसमा भाई शेख सज्जान, शेख वकील सहित 10 से 12 अन्य अज्ञात लोगों द्वारा प्रचार वाहन जे एच 17 सी 3888 पर ईंट पत्थर से प्रहार कर वाहन का शीशा तोड़ दिया. साथ ही सोने का चेन तथा एक हजार की राशि छिनतई किये जाने का मामला दर्ज कराया गया है. साथ ही धमकी देते हुये चुनाव प्रचार प्रसार रोके जाने की भी धमकी दी है. चुनाव अभिकर्ता ने बताया कि मामले की जानकारी उपायुक्त सहित निर्वाची पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित चुनाव आयोग को भी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola