???::??????? ????? ?? ?????? ?? ??? ?? ??????? ??????

ओके::उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न फ्लैग- शहर के विभिन्न घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब – छठ पूजा समितियों की ओर से कई घाटों पर भक्तों के बीच किया गया दूध, फल का वितरण-छठ घाटों की विद्युत सज्जा रहा आकर्षण का केंद्र-कई श्रद्धालु दंडवत छठ घाटों तक पहुंचेतस्वीर: कैप्सन के साथ […]
ओके::उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न फ्लैग- शहर के विभिन्न घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब – छठ पूजा समितियों की ओर से कई घाटों पर भक्तों के बीच किया गया दूध, फल का वितरण-छठ घाटों की विद्युत सज्जा रहा आकर्षण का केंद्र-कई श्रद्धालु दंडवत छठ घाटों तक पहुंचेतस्वीर: कैप्सन के साथ सभी तस्वीरे पीछे सेप्रभात खबर टोली, गोड्डालोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया. जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. व्रतियों व श्रद्धालुआें ने भगवान भास्कर व माता षष्ठी को अर्घ्य देकर नमन किया. इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में विभिन्न घाटों पर छठ पूजा समितियों तत्पर दिखी. पूजा समितियों की ओर से भक्तों के बीच दूध, फल आदि का वितरण किया गया. छठ घाटों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की व्यवस्था की गयी थी. वहीं सुरक्षा व्यस्था बनाये रखने के लिये सभी छठ घाटों व मुख्य सड़कों पर पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों को तैनाती की गयी थी. मूलर्स टैंक की साफ-सफाई पहले नगर पंचायत की ओर से की गयी. मूलर्स टैंक छठ घाट पर लाइटिंग व साउंड आदि की व्यवस्था करायी गयी थी. मूलर्स टैंक में गायत्री परिवार की ओर से हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन किया. वहीं टैंक स्थित विशाल सूर्य मंदिर में अर्घ्य के बाद व्रतियों द्वारा पूजा-अर्चना की गयी. साथ ही डाला के पास बच्चों का मुंडन संस्कार भी किया गया.वहीं शिवपुर घाट की साफ-सफाई एवं सजावट स्थानीय लोगों द्वारा करायी गयी थी. जबकि गोढ़ी घाट पर भी विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र रही. शहर के राजकचहरी घाट, भतडीहा घाट, कझिया नदी छठ घाट पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही. सड़कों पर जल छिड़काव नहीं हुआ नगर पालिका की ओर से सड़कों की तो सफाई की गयी लेकिन पानी का छिड़काव नहीं किया गया. इस कारण व्रतियों को दूषित रास्ते से होकर गुजरना पड़ा. खास तौर पर गोड्डा सब्जी बाजार व मांस बाजार की ओर से मूलर्स टैंक की ओर जाने वाली सड़क पर केवल झाड़ू चला. वहीं बोआरीजोर प्रतिनिधि के अनुसार उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व छठ संपन्न हुआ. इस दौरान कई व्रतियां दंडवत छठ घाटों तक पहुंचे. मुख्य घाटों में ललमटिया, लोहंडिया बाजार, बोआरीजोर बाजार, श्रीपुर बाजार घाट, मेघी तालाब, केड़ो बाजार तालाब, राजाभीठा स्थित तालाब में अर्घ्य दिया गया. महगामा प्रतिनिधि के अनुसार महगामा के बसुवा, खदहरा, सरभंगा, महादेवबथान, लहठी, हनवारा, गेरूवा छठ घाट, विश्वासखानी, महगामा बिजली ऑफिस स्थित छठ घाट, बसुआ स्थित छठ घाट, सरोतिया, दिग्घी, कुशमारा, खोरद, हिरकरहरिया, धरमोडीह, नूनाजोर आदि छठ घाटों में व्रतियों द्वारा अस्ताचल एवं उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया.मेहरमा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों में शामिल पिरोजपुर, बलबड्डा, शंकरपुर, मेहरमा, अमौर व रजौन छठ घाट में प्रखंडवासियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी. यहां श्रद्धालुओं घाटों में बड़ी संख्या में उपस्थित थे. वहीं व्रतियों ने अपने परिवार व परिजनों के सुख शांति के लिए व्रतियों द्वारा भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया.ठाकुरगंगटी प्रतिनिधि के अनुसार महुवारा, मोरडीहा, चान्दा, ठाकुरगंगटी, बनियाडीह, कजरैल, खंधार, भगैया छठ घाटों में अर्घ्य दिया गया.पोड़ैयाहाट प्रतिनिधि के अनुसार पोड़ैयाहाट प्रखंड के गुड़मेश्वरनाथ धाम स्थित चीर नदी के तट घाट, पुराना बाजार घाट पोड़ैयाहाट, शिवपुर गांव स्थित घाट, पसई, देवदांड़, देबंधा, बक्सरा में छठ घाटों पर अर्घ्य दिया गया. पथरगामा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के सापिन नदी, लखनपहाड़ी, चिहारो पहाड़ स्थित बाबा जी तालाब, लखनपहाड़ी का खनता पोखर, घाट पथरगामा का बड़की पोखर, लतौना पोखर, कोरका ग्राम के पंचायत भवन स्थित पोखर, शिवाला पोखर, घाट कुरावा सहित आस-पास के घाटों को लाइटिंग एवं बेहतर तरीके से सजाने के बाद अर्घ्य दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










