???::??????? ??? ?? ??? ?? ?????? ?? ??? ?????

ओके::ट्रैफिक जाम से शहर की रफ्तार पर लगा विराम तसवीर:24 मे जाम मे फंसे लोग-रेंगते रहे वाहन, राहगीर भी परेशान-पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था भीड़ पर भारी पड़ी प्रतिनिधि, गोड्डा दीपावली को लेकर इन दिनों बाजारों में काफी भीड़-भाड़ है. मंगलवार को भीड़ के कारण जगह-जगह जाम लग गया. शहर की रफ्तार भी धीमी पड़ गयी. […]
ओके::ट्रैफिक जाम से शहर की रफ्तार पर लगा विराम तसवीर:24 मे जाम मे फंसे लोग-रेंगते रहे वाहन, राहगीर भी परेशान-पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था भीड़ पर भारी पड़ी प्रतिनिधि, गोड्डा दीपावली को लेकर इन दिनों बाजारों में काफी भीड़-भाड़ है. मंगलवार को भीड़ के कारण जगह-जगह जाम लग गया. शहर की रफ्तार भी धीमी पड़ गयी. जहां तहां लग रहे सड़क जाम से राहगिरों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा. शहर के न्यू मार्केट, मुख्य स्टेट बैंक, हाट चौक व गुलजारबाग मार्ग पर जाम रहने से चार पहिया सहित दोपहिया वाहन भी जाम में काफी देर तक फंसी रही. हालांकि नगर थाना की पुलिस ने जाम को हटाने का प्रयास किया. लेकिन सफल नहीं हो पाये. जाम के कारण दिन भर परेशानी का आलम रहा. यहां तक की वाहन भी रेंगते दिखे. हालांकि जाम से निबटने के लिये जगह-जगह पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. परंतु दीपावली व हाट को लेकर भीड़ इतनी ज्यादा थी कि जाम स्वत: ही बढ़ जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










