???::??? ?? ????? ????? ??? ???? ????

ओके::फिर से जिरली मदरसा में जड़ा तालाफ्लैग-मदरसा में अवैध ढंग से शिक्षक नियुक्ति का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश–कार्रवाई की मांगनगर प्रतिनिधि, गोड्डाबोआरीजोर प्रखंड के मदरसा कमरूल होदा में एक बार फिर से ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया है. ग्रामीणों ने मदरसा में अवैध ढंग से शिक्षक नियुक्ति का आरोप लगाया है. […]
ओके::फिर से जिरली मदरसा में जड़ा तालाफ्लैग-मदरसा में अवैध ढंग से शिक्षक नियुक्ति का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश–कार्रवाई की मांगनगर प्रतिनिधि, गोड्डाबोआरीजोर प्रखंड के मदरसा कमरूल होदा में एक बार फिर से ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया है. ग्रामीणों ने मदरसा में अवैध ढंग से शिक्षक नियुक्ति का आरोप लगाया है. शिकायत पर भी मामले में कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने साेमवार को फिर से मदरसा में तालाबंदी कर दी. सोमवार को जिला के आलाधिकारियों को ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी दी. बताया कि प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में मदरसा में तालाबंदी की गयी है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मदरसा में हेड मौलवी व सचिव ने मनमाने तरीके से साक्षात्कार लेकर मदरसा में शिक्षक की बहाली की है. परीक्षा एवं साक्षात्कार में कोई अधिकारी नहीं पहुंचे थे. इस बात को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गयी. लेकिन केवल कोरा आश्वासन मिलता रहा. थक हार कर फिर से मदरसा में तालाबंदी की गयी है. जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक ताला खोलने नहीं दिया जायेगा. इस दौरान मो रफीक अंसारी, मो नियाजुद्दीन अंसारी, असगर अंसारी, इकरामुल अंसारी, आजाद अंसारी आदि मौजूद थे. ग्रामीण ने मामले में कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










