जिला क्रिकेट संघ की ओर से 15 दिवसीय समर कैंप शुरू

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

समर कैंप में 60 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन

गोड्डा जिला क्रिकेट संघ की और से 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है. कैंप का उद्घाटन समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी द्वारा किया गया. समाज कल्याण पदाधिकारी एवं प्लस टू उच्च विद्यालय गोड्डा के प्रधानाध्यापक द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर समर कैंप का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का शारीरिक एवं मानसिक विकाश होता है. सचिव रंजन कुमार ने बताया कि समर कैंप में 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से दक्ष किया जायेगा. इस दौरान जिले के सीनियर खिलाड़ियों द्वारा बच्चों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, स्विमिंग, क्विज के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया जायेगा और अंडर 10 एवं अंडर 16 ग्रुप के मैच का भी आयोजन कराया जायेगा. सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. इस अवसर पर कोच विजय कुमार, ऋषिकांत सहित संजीव कुमार, सनोज कुमार, राजीव भंडारी, बीरेंद्र मंडल, सुजीत, प्रभु, आकाश कुमार, अवधेश कुमार, पप्पू शर्मा, कौशल कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola