पेयजल समस्या से विद्यार्थी परेशान

Updated at :29 Oct 2013 4:48 AM
विज्ञापन
पेयजल समस्या से विद्यार्थी परेशान

विद्यालय में राशि होने के बावजूद नहीं हो रही चापानल की मरम्मत ठाकुरगंगटी : प्रखंड के खरखोदिया पंचायत के प्लस टु उच्च विद्यालय में चापानल के खराब होने को लेकर विद्यालय में अध्ययनरत 600 से अधिक छात्र–छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चापानल के अभाव में बच्चों को स्कूल से 200 […]

विज्ञापन

विद्यालय में राशि होने के बावजूद नहीं हो रही चापानल की मरम्मत

ठाकुरगंगटी : प्रखंड के खरखोदिया पंचायत के प्लस टु उच्च विद्यालय में चापानल के खराब होने को लेकर विद्यालय में अध्ययनरत 600 से अधिक छात्रछात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

चापानल के अभाव में बच्चों को स्कूल से 200 मीटर दूर जाना पड़ता है. दूसरी ओर विद्यालय विकास मद में राशि रहने के बावजूद चापानल की मरम्मत नहीं कराना चिंता की बात है.

छात्र इस समस्या को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलने की सोच रहे हैं. दूसरी ओर जिला सपोर्ट आवर स्कूल कार्यक्रम में डीसी के रवि कुमार ने प्रखंड के सभी बीइइओ को निर्देश दिया था कि विद्यालय विकास मद की राशि से ही विद्यालय में खराब पड़े चापानल को ठीक कराये. इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद सिंह इस निर्देश का पालन नहीं कर रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola