हाइटेंशन तार से युवक झुलसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2015 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से अवधेश कापरी झुलस गया. सनातन गांव निवासी अवधेश दीपावली को लेकर एक घर में रंग रोगन कार्य कर रहा था. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार की चपेट में वह आ गया. इस घटना में […]
विज्ञापन
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से अवधेश कापरी झुलस गया. सनातन गांव निवासी अवधेश दीपावली को लेकर एक घर में रंग रोगन कार्य कर रहा था. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार की चपेट में वह आ गया. इस घटना में वह झुलस गया.
स्थानीय ग्रामीणों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया.इधर, ग्रामीण सहदेव साह, श्यामसुंदर ठाकुर, कांग्रेस ठाकुर, संदीप कुमार ने बताया कि सरकंडा में घरों के उपर से गुजरे हुए हाई टेंशन तार को हटाये जाने के लिए कई बार विद्युत विभाग को मौखिक व लिखित सूचना दी गयी. बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गयी. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










