स्कार्पियो के धक्के से बाइक चालक की मौत

Published at :24 Oct 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
स्कार्पियो के धक्के से बाइक चालक की मौत

गोड्डा नगर/पथरगामा : गुरुवार को अलग-अलग सड़क हादसा में दो की मौत हो गयी. जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गये. पहली दुर्घटना गोड्डा-पथरगामा मुख्य मार्ग पर गांधीग्राम के समीप हुई. गांधीग्राम चौक के पास महगामा से गोड्डा की ओर जा रही स्कार्पियो ने बाइक को धक्का मार दिया. इस हादसा में बलिया निवासी बाइक […]

विज्ञापन
गोड्डा नगर/पथरगामा : गुरुवार को अलग-अलग सड़क हादसा में दो की मौत हो गयी. जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गये. पहली दुर्घटना गोड्डा-पथरगामा मुख्य मार्ग पर गांधीग्राम के समीप हुई.
गांधीग्राम चौक के पास महगामा से गोड्डा की ओर जा रही स्कार्पियो ने बाइक को धक्का मार दिया. इस हादसा में बलिया निवासी बाइक चालक जयशंकर सिंह की मौत हो गयी. वहीं बाइक में सवार अनिल सिंह घायल हो गया. सूचक जटाशंकर सिंह के फर्द ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने कहा कि कांड संख्या 119/15 दर्ज कर ली गयी है. स्कार्पियो की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola