तीन साल बाद भी अधूरा है अस्पताल भवन

गोड्डा : सदर अस्पताल के सौ शय्या भवन निर्माण कार्य में व्यापक अनियमितता की शिकायत सीएस डॉ प्रवीण कुमार राम ने रांची में समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री से की है. डॉ राम ने ठेका कंपनी द्वारा किये जा रहे कार्य में स्वेच्छाचारिता का प्रमाण उपलब्ध कराया गया है. क्या किया ठेकेदार ने : ठेकेदार […]
गोड्डा : सदर अस्पताल के सौ शय्या भवन निर्माण कार्य में व्यापक अनियमितता की शिकायत सीएस डॉ प्रवीण कुमार राम ने रांची में समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री से की है. डॉ राम ने ठेका कंपनी द्वारा किये जा रहे कार्य में स्वेच्छाचारिता का प्रमाण उपलब्ध कराया गया है.
क्या किया ठेकेदार ने : ठेकेदार ने भवन निर्माण कार्य का 2011 में प्रारंभ किया गया है. भवान का निर्माण डेढ़ वर्ष के अंदर कार्य पूरा किया जाना था, लेकिन तीन वर्षो में भी पूरा नहीं किया जा सका है.
वर्तमान में भवन को पूरी तरह से पूरा करने में अभी भी पांच से छह माह तक का समय लग सकता है.क्या–क्या काम करना है ठेकेदार को : भवन निर्माण से जुड़े ठेकेदार को भवन निर्माण के साथ पांच करोड़ 64 लाख 61 हजार 600 रुपये से भवन के साथ आंतरिक बिजली वायरिंग, भवन चहारदीवारी, डीप बोंरिंग, केंपस लाइटिंग, सभी कमरे में पंखा के अलावा अस्पातल से बाहर अप्रोच पथ का निर्माण किया जाना है. अब तक भवन की पुताई तक नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










