10 अधिवक्ताओं को मिली चिकित्सा सुविधा राशि

Published at :20 Oct 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
10 अधिवक्ताओं को मिली चिकित्सा सुविधा राशि

गोड्डा : बार काउंसिल रांची की ओर से गोड्डा कोर्ट के 10 अधिवक्ताओं को चिकित्सा सुविधा मद में सहायता राशि दी गयी. सोमवार को कोर्ट परिसर में बार काउंसिल सदस्य धर्मेंद्र नारायण, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील झा, महासचिव योगेश चंद्र झा द्वारा अधिवक्ताओं के बीच चिकित्सा सुविधा की राशि का चेक वितरण किया गया. बार […]

विज्ञापन
गोड्डा : बार काउंसिल रांची की ओर से गोड्डा कोर्ट के 10 अधिवक्ताओं को चिकित्सा सुविधा मद में सहायता राशि दी गयी. सोमवार को कोर्ट परिसर में बार काउंसिल सदस्य धर्मेंद्र नारायण, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील झा, महासचिव योगेश चंद्र झा द्वारा अधिवक्ताओं के बीच चिकित्सा सुविधा की राशि का चेक वितरण किया गया. बार काउंसिल सदस्य श्री नारायण ने बताया कि जरूरत के हिसाब से अधिवक्ताओं के बीच सात से लेकर 10 हजार तक की राशि का चेक दिया गया है.
चेक पाने वालों में अधिवक्ता मोहनलाल भगत, प्रीतम कुमार दुबे, किशोर दुबे, आशुतोष तिवारी, संजय प्रकाश कर्ण, संजय सिन्हा, इशहाक अंसारी, अजीत कुमार सहाय, मुरली प्रसाद यादव, प्रमोद मिश्रा शामिल हैं. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सह अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola