अधूरे इंदिरा आवास को 10 दिनों में पूरा करें : बीडीओ

Updated at :24 Oct 2013 4:39 AM
विज्ञापन
अधूरे इंदिरा आवास को 10 दिनों में पूरा करें : बीडीओ

मेहरमा : मेहरमा के मनरेगा सभागार भवन में बुधवार को बीडीओ प्रदीप भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रखंड के सभी पंचायत सेवक व रोजगार सेवकों के साथ बीडीओ ने पंचायत में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की. श्री भगत ने इंदिरा आवास के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. बीडीओ श्री […]

विज्ञापन

मेहरमा : मेहरमा के मनरेगा सभागार भवन में बुधवार को बीडीओ प्रदीप भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रखंड के सभी पंचायत सेवक रोजगार सेवकों के साथ बीडीओ ने पंचायत में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की.

श्री भगत ने इंदिरा आवास के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. बीडीओ श्री भगत ने कहा कि पूर्व में सभी पंचायतों में इंदिरा आवास का लक्ष्य काफी पीछे छूट गया है. पुराने लाभुकों का भवन निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है.

इसका भौतिक सत्यापन कर भुगतान करे. उन्होंने काम पूरा नहीं करने वाले लाभुकों की सूची तैयार कर एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया. यह रिपोर्ट 10 दिनों के अंदर प्रस्तुत करने निर्देश दिया गया. मौके पर बीपीओ साहेबलाल मांझी सहित अन्य लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola