चाकू मार युवक को किया घायल, एक धराया

Published at :16 Oct 2015 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू मार युवक को किया घायल, एक धराया

गोड्डा : शहर के पोस्ट ऑफिस के पास गुरुवार को दिनदहाड़े तीन स चार युवकों ने मिलकर एक युवक को चाकू से वार का घायल कर दिया. इसके बाद उसके पास से 11 हजार रुपये की छिनतई कर ली. घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के चपरासी टोला मुहल्ला निवासी सागर झा है. वह उक्त रुपये […]

विज्ञापन
गोड्डा : शहर के पोस्ट ऑफिस के पास गुरुवार को दिनदहाड़े तीन स चार युवकों ने मिलकर एक युवक को चाकू से वार का घायल कर दिया. इसके बाद उसके पास से 11 हजार रुपये की छिनतई कर ली. घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के चपरासी टोला मुहल्ला निवासी सागर झा है.
वह उक्त रुपये लेकर कपड़े की खरीदारी करने दुकान जा रहा था. इसी दौरान पाेस्ट ऑफिस के पास पहले से घात लगाये मुहल्ल के ही संजय दास, विजय दास व अजय दास से उसे रोका और तीनों उससे पैसे की मांग करने लगे. इसका विरोध करने पर तीनों ने चाकू से हमला कर सागर को घायल कर दिया और 11 हजार रुपये की छिनतई कर भाग गये. बाद में स्थानीय लोगों ने साबर को अस्पताल में भरती कराया आैर दसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त विजय दास को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही नगर थाना में जानलेवा हमला के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर, थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो नेे बताया कि इस मामले के आरोपित विजय दास को गिरफ‍तार कर लिया गया हैै. अन्य दो आरोपितों को भी जल्द ही पकड़ लिया जायेगा. पूछताछ के बाद ही घटना के कारण का पता चल पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola