कोयला लदी मालगाड़ी की सात बॉगी पलटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2015 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

बोआरीजोर (गोड्डा) : बोआरीजोर थाना के इटहरी गांव के पास बुधवार की सुबह ललमटिया से कोयला लेकर जा रही एमजीआर कोयला वाहक मालगाड़ी की सात बॉगियां पलट गयीं. सुरक्षा को लेकर ट्रेन पर सवार सीआइएसएफ के आठ जावन दुर्घटना में घायल हुये हैं. जानकारी के अनुसार ललमटिया के लोडिंग प्वांइट से कोयले का खेप लेकर […]
विज्ञापन
बोआरीजोर (गोड्डा) : बोआरीजोर थाना के इटहरी गांव के पास बुधवार की सुबह ललमटिया से कोयला लेकर जा रही एमजीआर कोयला वाहक मालगाड़ी की सात बॉगियां पलट गयीं. सुरक्षा को लेकर ट्रेन पर सवार सीआइएसएफ के आठ जावन दुर्घटना में घायल हुये हैं. जानकारी के अनुसार ललमटिया के लोडिंग प्वांइट से कोयले का खेप लेकर एमजीआर फरक्का एनटीपीसी की ओर जा रही है.
इटहरी गांव के पास बुधवार सुबह 6:45 बजे अचानक ट्रेन की सात बॉगी पलट गयी. कोयले की सुरक्षा को लेकर ट्रेन पर सवार सीआइएसएफ के सभी आठ जवानों को उस वक्त चोटें आयीं जब बाॅगी पलटने के बाद चालक ने पावर ब्रेक का इस्तेमाल किया.
डीजीएम बीसी मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना का कारण फिश प्लेट का उखड़ना है. सात बाॅगी के पलटने से ट्रेन पर लोड करीब 70 हजार टन कोयला बिखर गया. जिससे फरक्का एनटीपीसी को दो करोड़ का नुकसान हुआ है. घायल हुए सीआइएसफ जवान घायलों में सीआइएसएफ के प्रवीण प्रकाश, केशव मिश्रा, राजेश कुमार, सलमान खान, शंभू राय सुनील सिंह, एसएन मिश्रा तथा दबत प्रसाद के नाम शामिल है. घायलों में सबसे ज्यादा चोट प्रवीण प्रकाश, सलमान खान व केशव मिश्रा को आयी है. जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद घटना की सूचना पर दल-बल के साथ इटहरी पहुंचे और जरूरी जानकारी ली.
दुर्घटना के कारणों में अब तक किसी अपराधी का हाथ नहीं लगता है. टेक्नीकल कारणों से एमजीआर दुर्घटनाग्रस्त हुई है. मामले की छानबीन व जांच चल रही है.
-संजीव कुमार, एसपी गोड्डा
फिश प्लेट के खिसक जाने से एमजीआर ट्रेन की सात बाॅगी पलटी है. मलबा हटने के बाद ही कारणों की ठीक से जानकारी मिल पायेगी. फरक्का एनटीपीसी को करीब दो करोड़ की क्षति हुई है.
– बीसी झा, डीजीएम, फरक्का
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










