घटना में ताला दा गिरोह का हाथ : एसएन प्रधान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Oct 2015 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा. नगर थाना में शहीदों के शव को सलामी देने पहुंचे एडीजी आॅपरेशन एसएन प्रधान ने बताया कि ताला दा के गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है. कई िदनों से क्षेत्र में नक्सली सक्रिय है. पुुलिस को दो दिनों से इसकी जानकारी थी. पाकुड़ व दुमका की पुलिस को आॅपरेशन में दो दिनों […]
विज्ञापन
गोड्डा. नगर थाना में शहीदों के शव को सलामी देने पहुंचे एडीजी आॅपरेशन एसएन प्रधान ने बताया कि ताला दा के गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है. कई िदनों से क्षेत्र में नक्सली सक्रिय है. पुुलिस को दो दिनों से इसकी जानकारी थी. पाकुड़ व दुमका की पुलिस को आॅपरेशन में दो दिनों से लगा दिया गया था. सुंदरपहाडी के कटहलडीह में नक्सली डेरा जमाये हुए थे.जानकारी होने पर सर्च अभियान मे पहुुंची पुलिस का मुठभेड़ नक्सलियों से हो गया. मुठभेड़ में एक जवान एसएसबी व एक जिला पुलिस बल के शहीद हो गये
पुलिस मुख्यालय तक को थी ऑपरेशन की जानकारी
एडीजी प्रधान ने बताया कि पुलिस मुख्यालय को भी ऑपरेशन की जानकारी थी. कोई चुक नहीं हुई है. इस आॅपरेशन में गोड्डा पुलिस बल व एएसबी के जवान थे. नक्सली संतालपरगना में अपना डेरा जमाना चाहते है. उद्योग-धंधे को देखकर अपना पैर पसारने की तैयारी में लगे हैं. इनके मंसूबे को कभी सफल नहीं होने दिया जायेगा. नक्सली या तो खदेड़े जायेंगे या फिर मारे जायेंगे. यह भी बताया कि एसपी खुद सर्च अभियान में लगे हैं. दुमका, गोड्डा व पाकुड़ जिले की पुलिस को इस अभियान में लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










