सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के महगामा-ललमटिया मार्ग पर सड़क हादसे में शुक्रवार को एक की मौत हो गयी और एक घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, महगामा से ललमटिया की ओर जा रहे बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया, इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. युवक का नाम धौनी बताया जाता है. […]
बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के महगामा-ललमटिया मार्ग पर सड़क हादसे में शुक्रवार को एक की मौत हो गयी और एक घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, महगामा से ललमटिया की ओर जा रहे बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया, इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. युवक का नाम धौनी बताया जाता है. वह पथरगामा के केरवार का रहनेवाला था. जबकि बाइक के पीछे बैठा अभिराम मुर्मू बुरी तरह घायल हो गया. वह पथरगामा के बरगामा निवासी है.
घायल को इलाज के लिये महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने युवक को भागलपुर रेफर कर दिया. थाना प्रभारी विनय कुमार मंडल ने बताया कि बाइक (जेएच17बी/4109) को जब्त कर लिया. पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










