दो गुटों में झड़प, आठ घायल

महगामा : महगामा के दिग्घी गांव के हरिजन टोला में दो बीघा जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये. इसमें दोनों ओर से कुल आठ लोग घायल हो गये. घायलों को चिकित्सा के लिए महगामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया है. मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक–दूसरे […]
महगामा : महगामा के दिग्घी गांव के हरिजन टोला में दो बीघा जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये. इसमें दोनों ओर से कुल आठ लोग घायल हो गये. घायलों को चिकित्सा के लिए महगामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया है.
मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक–दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. महगामा थान प्रभारी मनोज राय ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
क्या है मामला
गांव के मसोमात खरिया की जमीन को लेकर विवाद हुआ. सुग्गो हरिजन ने कहा कि दो बीघा जमीन की बंदोबस्ती खरिया मसोमात ने पूर्व में ही उनके नाम पर कर दी थी.
जबकि भरोसी हरिजन ने भी विवादित जमीन पर अपना दावा जताया और आपस में भिड़ गये. इसमें सुग्गो हरिजन, आनंदी हरिजन, मीरा देवी, जनजी हरिजन, दुसरे पक्ष के भरोसी हरिजन, सुदामा देवी, निरंजन हरिजन, रीना देवी व राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने खुंती व फरसा से एक–दूसरे पर प्रहार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










