जिउतिया पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

Published at :06 Oct 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
जिउतिया पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

मिहिजाम : जीवितपुत्रिका व्रत (जिउतिया) पर सोमवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा. मंगलवार को पारणा के साथ अखंड निर्जला व्रत का समापन होगा. व्रतियों ने अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए व्रत रखा. व्रती महिलाओं का समूह चित्तरंजन स्थित अजय नदी घाट पहुंचा जहां काफी संख्या में महिलाओं ने नदी में डूबकी लगाई और […]

विज्ञापन
मिहिजाम : जीवितपुत्रिका व्रत (जिउतिया) पर सोमवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा. मंगलवार को पारणा के साथ अखंड निर्जला व्रत का समापन होगा. व्रतियों ने अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए व्रत रखा.
व्रती महिलाओं का समूह चित्तरंजन स्थित अजय नदी घाट पहुंचा जहां काफी संख्या में महिलाओं ने नदी में डूबकी लगाई और व्रतानुष्ठान शुरू किया.
नारायणपुर प्रतिनिधि के अनुसार : आश्विन माह की अष्टमी तिथि को हर साल मनाये जाने वाले जिउतिया पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. रविवार को नहाय खाय के साथ प्रारंभ हुए इस पर्व का मंगलवार को पारण किया जायेगा. महिलाओं ने सोमवार को निर्जला व्रत रखा. एेसी मान्यता है कि जिउतिया व्रत करनें से पुत्र-पुत्रियों पर कोई विपदा नहीं आती है. इस कारण महिलायें बाल-बच्चों की कुशल कामनायें भगवान जितवाहन से करती हैं.
कहा गया है कि मां के इस कठोर तप के कारण ही बच्चों का जीवन सुखमय बनता है और बच्चे दीर्घायु होते है. दूसरी ओर पितृपक्ष को लेकर भी इस पर्व की महत्ता काफी बढ़ जाती है. श्रद्धापूर्वक अपने पितरों को याद करना भी इसी की एक कड़ी है. जिउतिया और पितृपक्ष की कई कथाऐं ग्रंथ और पुराणों में अंकित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola